Search

 
 
 

लैंड स्कैम: तलहा खान को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार

 
Ranchi : जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी तलहा खान को जमानत देने से हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया है. शुक्रवार को अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी सुनने के बाद अदालत ने पिछली सुनवाई में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. तलहा खान को ईडी ने 13 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया था. तलहा पर सेना के कब्जे वाली जमीन समेत रांची के अलग-अलग इलाकों में विवादित भूमि की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-saddam-the-mastermind-of-making-fake-deeds-in-the-land-scam-related-to-hemant-soren-till-april-16-court-approves/">हेमंत

सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम में फर्जी डीड बनाने के मास्टरमाइंड सद्दाम से 16 अप्रैल तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही