Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैंड स्कैमः IAS छवि रंजन ने ED से दो हफ्तों का मांगा समय

Ranchi: बरियातू स्थित सेना की जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची के पूर्व डीसी आईएएस छवि रंजन को शुक्रवार को उपस्थित होने को कहा था. इससे पहले गुरुवार को आईएएस छवि रंजन ने ईडी के समक्ष उपस्थित होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है. दूसरी ओर ईडी ने इस मामले में एडिशनल रजिस्ट्रार, कोलकाता त्रिदीप मिश्रा को समन भेजकर दो मई को ईडी ऑफिस में उपस्थित होने को कहा है.

ईडी ने 13 अप्रैल को सात लोगों को किया था गिरफ्तार

ईडी ने 13 अप्रैल को आर्मी लैंड स्कैम मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, सीआई भानु प्रताप, अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान और मोहम्मद सद्दाम शामिल हैं. ईडी ने गिरफ्तार सातों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच 14 अप्रैल शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया था. जहां कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद ईडी सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर ईडी आईएएस छवि रंजन से पूछताछ करेगी. ईडी ने आईएएस छवि रंजन समेत 18 लोगों के 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसे पढ़ें- बाप">https://lagatar.in/father-shot-son-and-friend-friend-died-son-serious/">बाप

ने बेटे और दोस्त को मारी गोली, दोस्त की मौत, बेटा गंभीर
रांची में सेना की जमीन के साथ कई जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार समेत अलग-अलग अंचलों के राजस्व कर्मचारियों और जमीन माफियाओं के कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ईडी को बड़े पैमाने पर जमीन के डीड, रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज कई सरकारी कागजात मिले हैं. कोलकाता से जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रांची में अरबों की जमीन की खरीद-बिक्री में गड़बड़ी और उससे मनी लॉउंड्रिंग के साक्ष्य ईडी को मिले हैं. छापेमारी के बाद ईडी के द्वारा सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है,अब उन्हीं सातों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें- शराब">https://lagatar.in/chief-minister-equally-partner-with-officials-in-liquor-scam-babulal-marandi/">शराब

घोटाले में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री भी समान रूप से भागीदार : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही