Search

 
 
 

लैंड स्कैम: बेल सुनवाई में अफसर के वकील ने कहा - एक रुपया बरामद नहीं हुआ, बोली ED- 26 डीड मिले

 
Ranchi : सेना के कब्जे वाली जमीन व रांची के अन्य भूखंडों की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी अफसर अली की जमानत पर ED की विशेष अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अफसर अली की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने कहा, अफसर अली पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप है. लेकिन उसके पास से एक रुपये की भी बरामदगी नहीं हुई है. जिसपर ईडी के अधिवक्ता ने कहा कि लैंड स्कैम में अफसर अली की भूमिका सबसे बड़ी है. कहा कि छापेमारी के दौरान उसके पास से 26 अलग-अलग भूमि की डीड बरामद हुई है, जो फर्जी है. ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ऊर्फ काका जी ने बहस की. अफसर अली की ओर से अधिवक्ता शंभु अग्रवाल ने बहस की. दोनों पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-15-officers-of-excise-and-prohibition-department-transferred/">रांची:

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के 15 अधिकारियों का हुआ तबादला
बता दें कि लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है. अफसर अली से पहले अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ने भी जमानत याचिका दाखिल की थी. लेकिन दोनों को बेल देने से ईडी कोर्ट इनकार कर चुका है. इसे भी पढ़ें  - अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-court-seeks-response-from-ed-on-bail-sahebganj-mining-trader-krishna-saha/">अवैध

खनन केस: साहेबगंज के खनन व्यापारी कृष्णा साहा की बेल पर कोर्ट ने ED से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही