Search

 
 
 

लैंड स्कैम: विष्णु अग्रवाल ने ED कोर्ट में जमानत याचिका दायर की

 
Ranchi: लैंड स्कैम के आरोपी विष्णु अग्रवाल ने रांची PMLA  (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की है,  उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की है. अपनी जमानत याचिका में विष्णु अग्रवाल ने कहा है कि इस पूरे केस में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है, और वह पूरी तरह से निर्दोष हैं. इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए भी जमानत अर्जी मंजूर करने की गुहार लगाई है. इसे पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-hemant-soren-has-no-right-to-remain-in-power-salkhan/">बोकारो

: हेमंत सोरेन को सत्ता में बने रहने का हक नहीं – सालखन मुर्मू
विष्णु अग्रवाल लैंड स्कैम केस में प्रमुख आरोपी हैं, ED ने उन्हें 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था. इसी केस में पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश से भी ED पूछताछ कर चुकी है.फिलहाल विष्णु अग्रवाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण इन्हें रिम्स के कैदी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. इसे भी पढ़ें- दंगल">https://lagatar.in/dangal-2024-the-social-media-war-room-of-the-side-and-the-opposition-is-ready/">दंगल

2024 : पक्ष-विपक्ष का सोशल मीडिया वॉर रूम तैयार, फॉलोअर्स के मामले में भाजपा का पलड़ा भारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही