Search

 
 
 

लैंड स्कैम : विष्णु अग्रवाल की बेल पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

 
Ranchi : लैंड स्कैम के आरोपी रांची के चर्चित व्यवसायी विष्णु अग्रवाल की जमानत अर्जी पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. विष्णु अग्रवाल और ED का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अदालत अब क्या फैसला सुनाता है, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा. हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में विष्णु अग्रवाल की बेल पर सुनवाई हुई. विष्णु अग्रवाल की ओर से हाइकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने बहस की. विष्णु अग्रवाल लैंड स्कैम केस में प्रमुख आरोपी हैं. ED ने उन्हें 31 जुलाई को गिरफ्तार किया था. इसी केस में पावर ब्रोकर के नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश भी अभियुक्त है. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-stf-kills-gangster-vinod-upadhyay-in-encounter/">यूपी

से बड़ी खबर, गैंगस्टर विनोद उपाध्याय एनकाउंटर में ढेर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही