Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल की पॉवर ऑफ अटॉर्नी से रांची में बेच दी जमीन, CID ने दो को किया गिरफ्तार

 Ranchi :  बंगाल रजिस्ट्री कार्यालय से कराई गयी फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर रांची में जमीन बेचने के मामले में सीआईडी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सीआईडी ने संतोष साहू और विकास साहू को रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए सीआईडी के इन्स्पेक्टर शिव गोप ने बताया कि संतोष साहू और विकास साहू की क्या भूमिका है यह पता किया जा रहा है.

अब तक इस केस में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

अब तक इस केस में छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिस जमीन की बंगाल के पॉवर ऑफ अटॉर्नी को आधार बना कर खरीद-बिक्री की गयी है वह रांची के पिठोरिया इलाके के जमुआरी मौजा में स्थित है. जिसका खाता नंबर 10,11,33,29 और प्लॉट नंबर138,139,140,142,160,161 और 162 है.

जमीन पर मालिकाना हक बताने वाले सुशांत  ने  पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई  

जमीन पर खुद का मालिकाना हक बताने वाले सुशांत घोष ने इस सभी लोगों के खिलाफ पिठोरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. पिठोरिया थाना में दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए सीआईडी ने जांच शुरू की है. प्राथमिकी में कहा गया है कि विमल सिंघानिया ने साजिश के तहत प्रशांत घोष की जगह किसी फर्जी व्यक्ति का इस्तेमाल कर उनकी जमीन की पावर ऑफ एटॉर्नी ले ली. उसके आधार पर प्रशांत घोष की जमीन की खरीद-बिक्री की गयी. रांची में स्थित जमीन की पावर ऑफ एटॉर्नी चौबीस परगना, पश्चिम बंगाल की रजिस्ट्री कार्यालय में 19 अप्रैल 2023 को हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही