Search

 
 
 

गिरिडीह में भू-धंसान, अस्पताल भवन क्षतिग्रस्त, दहशत में लोग

Giridih News : घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार के अनुसार सुबह करीब चार बजे जमीन और भवन धंसते देख सभी कर्मियों को तत्काल बाहर निकाला गया.घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में हैं और कई लोग खौफ के कारण बाहर सड़कों पर आ गए.
 
गिरिडीह में भू-धसान

Giridih News : सीसीएल एरिया में मंगलवार की अहले सुबह अचानक भू-धंसान से हड़कंप मच गया. इसकी चपेट में बनियाडीह स्थित अस्पताल परिसर भी आ गया. जिसमे दो भवनों का बड़ा हिस्सा  क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास की जमीन में चौड़ी दरारें पड़ गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे. अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार के अनुसार सुबह करीब चार बजे जमीन और भवन धंसते देख सभी कर्मियों को तत्काल बाहर निकाला गया.घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में हैं और कई लोग खौफ के कारण बाहर सड़कों पर आ गए.

 Uploaded Image

जमीन में चौड़ी दरारें

बनियाडीह सीसीएल क्षेत्र से लगातार भू धसान की खबर सामने आ रही है, और धसने का खतरा बना हुआ है, इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की आवश्यकता है.मौके पर पहुंची आपदा प्रबंधन टीम और सीसीएल की सुरक्षा टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है.अधिकारियों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा के निर्देश दिए हैं. इलाके में सीसीएल गार्ड और होमगार्ड तैनात किए गए हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही