Search

 
 
 

लापुंग की जिप सदस्‍य हिंदिया टोप्पो और सुखदेव उरांव बीजेपी में शामिल

 
Ranchi: मांडर विधानसभा उप चुनाव को लेकर बीजेपी ने मांडर में अपना कुबना बढ़ाना शुरू कर दिया है. पंचायत चुनाव जीतकर आये जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों को बीजेपी अपने पाले में कर रही है. इसी कड़ी में रविवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग की जिला परिषद सदस्य हिंदिया टोप्पो और समाजसेवी सुखदेव उरांव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-slogans-of-pak-zindabad-started-as-soon-as-owaisi-reached-the-airport-dev-kumar-will-seek-votes-in-favor-of-mandar/">रांची:

ओवैसी के एयरपोर्ट पहुंचते ही लगे पाक जिंदाबाद के नारे, मांडर में देव कुमार धान के पक्ष में मांगेंगे वोट

प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में हिंदिया और सुखदेव ने थामा बीजेपी का दामन

प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में हिंदिया और सुखदेव ने बीजेपी का दामन थामा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में दोनों ने पार्टी की सदस्‍यता ली. बीजेपी में शामिल होने के बाद दोनों ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर वे बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. पार्टी की ओर से उन्हें जो दायित्व दिया जाएगा, उसे पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और मांडर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजूबत करेंगे.

संगठन होगा और मजबूत : दीपक प्रकाश

वहीं दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हिंदिया और सुखदेव के बीजेपी में आने से पार्टी और मजबूत होगी. मांडर विधानसभा उपचुनाव में इन दोनों जनप्रतिनिधियों से पार्टी को काफी सहयोग मिलेगा. उन्होंने पार्टी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर की जीत का दावा किया. इसे भी पढ़ें – पटना">https://lagatar.in/patna-accident-averted-bird-collided-with-spicejet-plane-as-soon-as-it-took-off-emergency-landing-was-done-passengers-safe/">पटना

: हादसा टला, उड़ान भरते ही स्पाइस जेट के विमान से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी, यात्री सुरक्षित
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही