Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
बोलेरो में लादकर तस्करी के लिए बिहार भेजने की थी योजना Chatra : चतरा में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस व उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 25 कार्टून में बंद 635 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की गई है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों में उत्तम कुमार मुंडा और रंजीत कुमार शामिल है. तस्करों के पास से तस्करी में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस तस्करी के पूरे रैकेट का पता लगाने में जुटी है. पूछताछ में दोनों ने कई राज उगले हैं. मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बोलेरो गाड़ी से अवैध शराब की एक बड़ी खेप दूसरे राज्य में भेजी जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित कर चतरा के सदर थाना क्षेत्र के कामता गांव में छापेमारी की. टीम ने वहां से एक बोलेरो को जब्त किया. बोलेरो की जब कर तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न कंपनियों के 375 मिली की 635 अंग्रेजी शराब की बोतलें मिली, जिसे बोलेरो समेत जब्त कर लिया गया.

बिहार भेजी जा रही थी शराब की खेप 

एसडीपीओ ने बताया कि अवैध शराब की खेप बिहार भेजने की योजना थी. पूछताछ में दोनों तस्करों ने इसकी पुष्टि की है. पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है. अभियान में थाना प्रभारी मनोहर करमाली, एसआई विकास पासवान, उत्पाद अवर निरीक्षक निर्मल मरांडी व एएसआई निर्मल कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-area-commander-of-militant-organization-jjmp-pramod-singh-arrested/">पलामू

: उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का एरिया कमांडर प्रमोद सिंह गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही