Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया: अवैध हथियार व कारतूस की बड़ी खेप बरामद, तीन गिरफ्तार

Gaya: पुलिस ने बेलागंज थाना क्षेत्र से अवैध हथियार और कारतूस की बड़ी खेप बरामद की. इसमें एक महिला समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अपराधियों से एक राइफल, छह दो नाली बंदूक, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन, दो बाइक, एक स्कार्पियो तथा नगद 3,74,500 रुपये बरामद किये. एसएसपी आशीष भारती ने बेलागंज थाना में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. भारती ने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों एवं अवैध हथियार तस्करों के धर पकड़ के लिए लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक सह बेलागंज थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि मानीकपुर में अवैध हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह के द्वारा हथियारों की खरीद-बिक्री की जा रही है. इसके लिए एक टीम का गठन किया गया और कार्रवाई की गई.
टीम मानीकपुर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के घर छापामारी कर एक महिला को पकड़ी. गिरफ्तार महिला का नाम मिनता देवी है. पुलिस ने महिला की निशानदेही पर उक्त घर से बाइक समेत बंदूक और रुपये बरामद किये. महिला की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा. जिसका नाम रंजित कुमार और राहुल कुमार है. दोनों की निशानदेही पर खेत से बोरा में रखा कारतूस बरामद किया गया. तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-massacre-junior-doctors-agitation-continues-health-services-affected-in-bengal-for-10-days/">कोलकाता

हत्याकांड : जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी, बंगाल में 10 दिनों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही