Search

 
 
 

रविवार को रांची के बड़ी आबादी को नहीं मिला पानी

 
Ranchi: रविवार को रूक्का से आपूर्ति होने वाले शहर के करीब 50 हजार से अधिक की आबादी को पानी नहीं मिला. रूक्का से निकलने वाली रूक्का-हटिया लाइन में सैंफोर्ड अस्पताल के पास लीकेज हो गया. इसे दुरूस्त करने के लिए सुबह 10 से शाम के 5 बजे तक लाइन को बंद रखा गया. इसके कारण इस लाइन से पानी रूक्का से छोड़ा नहीं गया. शाम तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है. रूक्का डिविजन के सहायक अभियंता प्रभु शंकर ने बताया कि काम को पूरा कर लिया गया है. सोमवार से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी.

इन क्षेत्रों में बाधित रही वाटर सप्लाई

रूक्का-हटिया लाइन से आपूर्ति होने वाले कांटा टोली, सिरम टोली, चर्च रोड, अशोक नगर, डोरंडा और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को वाटर सप्लाई पूरी तरह से ठप रहा. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-jdu-state-presidents-instruction-strengthen-organization-in-village-increase-base-party/">रांची:

JDU प्रदेश अध्यक्ष का निर्देश- गांव में संगठन करें मजबूत, बढ़ायें पार्टी का जनाधार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही