Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण में भारी मात्रा में केंदू पत्ता जब्त, तस्करों पर कार्रवाई की तैयारी

Chouparan : चौपारण वन विभाग की टीम ने केंदू पत्ता तस्करों के खिलाफ लगातार दूसरी बार बड़ी कार्रवाई की है. वन क्षेत्र पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रादेशिक वन विभाग की टीम ने शनिवार को वन प्रक्षेत्र चौपारण के आशनाचुआ जंगल से अवैध रूप से तोड़कर खलिहान में सुखाते हुए भारी मात्रा में बीड़ी (केंदू) पत्ता जब्त किया है. लगभग 20,000 कैरी केंदू पत्ता को जब्त किया है. छापेमारी टीम में प्रादेशिक वन प्रक्षेत्र के प्रभारी वनपाल राहुल कुमार, वनरक्षी अजीत कुमार गंजू, पंकज कुमार एवं अन्य कर्मी शामिल थे. वहीं दूसरी ओर गौतम बुद्ध वन्यप्राणी आश्रयणी के सुदूरवर्ती एवं अत्यंत उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र दुरागढ़ा वन में अवैध रूप से केंदू पत्ता तुड़ाई के खिलाफ वन्यप्राणी प्रक्षेत्र के पदाधिकारियों ने कार्रवाई की है. घटनास्थल से लगभग 2000 कैरी (बंडल) और दो बोरा केंदू पत्ता को जब्त किया गया तथा शेष केंदू पत्तों को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया. इस अवैध कार्य में संलिप्त तस्कर और ठेकेदार के विरुद्ध नियमसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान से केंदू पत्ता तस्करों में हड़कंप व्याप्त है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dobha-was-not-built-in-chauparan-an-amount-of-25-lakhs-was-withdrawn/">हजारीबाग

: चौपारण के हजारीधमना में डोभा बना ही नहीं, निकाल ली गई 25 लाख की राशि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही