Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS का तबादला, तीन जिलों के डीएम भी बदले

Advertisement
Advertisement
Patna :  लोकसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. कई विभागों के प्रधान सचिव और सचिव बदल दिये गये हैं. वहीं कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. साथ ही तीन जिलों के डीएम की भी ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. जारी अधिसूचना के अनुसार, दीपक कुमार सिंह भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. वहीं धर्मेंद्र सिंह को खान एवं भूतत्व विभाग का सचिव बनाया गया है. खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव परमार रवि मनुभाई को मुख्य जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

कई अधिकारियों को सौंपी गयी है दो विभागों की जिम्मेदारी

जारी अधिसूचना के अनुसार, सीएम के सचिव अनुपम कुमार को संसदीय कार्य विभाग के सचिव का प्रभार सौंपा गया है. वहीं संजय कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग और स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है. आनंद किशोर को नगर विकास एवं आवास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. आनंद किशोर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष भी बने रहेंगे. हालांकि उनको बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं प्रशिक्षण बोर्ड के प्रभार से हटा दिया गया है. संतोष कुमार मल्ल को सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. इसके अलावा उनको लघु जल संसाधन विभाग का प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

दिनेश कुमार बने भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव पद पर तैनात धर्मेंद्र कुमार को बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम का एमडी बनाया गया है. वहीं दिनेश कुमार को भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. बेलट्रॉन के एमडी राजीव कुमार श्रीवास्तव को बिहार राज्य आवास बोर्ड का एमडी बनाया गया है. उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव योगेश कुमार सागर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम का एमडी बनाया गया है.

तीन जिलों के डीएम भी इधर-उधर

जारी अधिसूचना के अनुसार, तीन जिलों के डीएम की भी ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. सीतामढ़ी के डीएम मनेश कुमार मीणा को कटिहार का डीएम बनाया गया है. कटिहार के डीएम रवि प्रकाश अब उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे. अलंकृता पांडेय की पोस्टिंग जहानाबाद कर दी गयी है. वहीं जहानाबाद के डीएम रिची पांडेय का सीतामढ़ी तबादला कर दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही