Search

 
 
 

हजारीबाग: पुलिस पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला

 
Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने रविवार को कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. एसपी ने स्पष्ट आदेश देते कहा है कि अपने पास अनुसंधान के लिए लंबित कांडों का प्रभार सौंपते हुए अविलंब योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे.

इनके हुए तबादले और नियुक्ति

तबादला सूची के अनुसार पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार को पुलिस केंद्र से सदर थाना, देवदत कुमार सिंह को पुलिस केंद्र से बरकठा थाना, सत्यम गुप्ता को कटकमदाग थाना से लोहसिंघना थाना, अनुपम प्रकाश बड़ाबाजार ओपी से चौपारण थाना, अशोक कुमार महतो को कटकमदाग थाना से बडाबाजार ओपी, सुजीत कुमार को पुलिस केन्द्र से सादबर थाना, रमेश चंद्र महतो को चुरचू थाना से साइबर थाना, पुन्नु कुमार यादव को दचाक थाना से प्रभारी, कोर्ट मालखाना, दीपक कुमार को मुफसिल थाना से साईबर थाना, बिरसा टुटी को केरेडारी थाना से इचाक थाना, सुनील कुमार मरांडी को उरीमारी ओपी से केरेडारी थाना, संजय कुमार सिंह को चौपारण थाना से डाडीकला ओपी, राजन कुमार को विष्णुगढ़ थाना से साइबर थाना, हरेंद्र कुमार को चौपारण थाना से चुरचू ओपी, सुनील शर्मा को पुलिस केंद्र से केरेडारी थाना, कृष्णा कुमार गुप्ता को पुलिस केंद्र से कटकमदाग थाना, काशी महली को पुलिस लाइन से बरकठा थाना, अमर कुमार यादव को कोर्रा थाना से विधि शाखा सीसीआर, तारकेश्वर विद्यार्थी को चरही थाना से कटकमदाग थाना, रमेश चंद्र हाजम को बरकठा थाना से सदर थाना, दिनेश कुमार मंडल को प्रभारी, कोर्ट मालखाना, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रमणी सिंह को इचाक थाना से बड़ाबाजार ओपी, अरबिन्द यादव को इचाक थाना से केरेडारी थाना, अनिल कुमार सिंह को गिददी थाना से कोर्रा थाना, नशीम अख्तर सिद्वकी को हेन्देगीर पिकेट से इचाक थाना, मनोज कुमार-3 को कोर्रा थाना से कटकमदाग थाना, संजय कुमार 4 को यातायात थाना से सीसीआर, संतोष ठाकुर को विधि शाखा, तरूण कुमार महतो को चरही थाना से कोर्रा थाना, भोला राम को चरही थाना से केरेडारी थाना, सुरेंद्र कुमार को चरही थाना से बडाबाजार ओपी, दीपक कुमार पाल को गोरहर थाना से टाटीझरीया थाना, मनोज कुमार सिंह-1 को कटकमदाग थाना, पावेल सोरेन को उरीमारी ओपी से कटकमसांडी थाना, बुधराय हेम्ब्रम को कटकमदाग थाना में प्रतिनियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-massacre-junior-doctors-agitation-continues-health-services-affected-in-bengal-for-10-days/">कोलकाता

हत्याकांड : जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन जारी, बंगाल में 10 दिनों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही