Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सॉवरेन गोल्ड में निवेश का आखिरी मौका, सरकार हर 10 ग्राम पर 500 रुपये का दे रही डिस्काउंट

Advertisement
Advertisement

LagatarDesk : आप भी गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास आज आखिरी मौका है. सरकार मार्केट रेट से कम दाम में सोना दे रही है. फिलहाल बाजार में सोना काफी महंगा हो गया है. 24 कैरेट सोने का भाव 48,520 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. यदि आप भी सस्ते दाम में सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो सॉवरेन गोल्ड में जल्दी से निवेश करें.

डिजिटल पेमेंट पर हर 10 ग्राम पर 500 रुपये की छूट

सॉवरेन गोल्ड बांड आप ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से खरीद सकते हैं. पेमेंट करने पर सॉवरेन गोल्ड में 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी. हर 10 ग्राम सोने की खरीद पर आपको 500 रुपये की छूट मिलेगी.सॉवरेन गोल्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, NSE और BSE के माध्यम से बेचे जा रहे हैं.


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज



वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड की पहली किस्त  की बिक्री 17 मई से शुरू हो चुकी थी. यह 21 मई यानी आज तक चलेगी. सेटलमेंट डेट 25 मई 2021 तक है. सब्सक्रिप्शन पीरियड के दौरान बांड इश्यू प्राइस 4,777 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है.  यानी 10 ग्राम की कीमत 47770 रुपये है.

छह सीरीज में खुलेगा सब्सक्रिप्शन

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा है कि सॉवरेन गोल्ड बांड मई से सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किये जायेंगे. 24 मई से 28 मई तक दूसरी सीरीज के लिए सब्सक्रिप्शन खुलेगा. इस अवधि में सब्सक्राइब करने वालों को 1 जून को गोल्ड बांड इश्यू किये जायेंगे. 31 मई से चार जून तक तीसरा सीरीज खुलेगा और बांड इश्यू 8 जून को होगा. चौथी सीरीज का सबेसक्रिप्शन 12 जुलाई से 16 जुलाई तक खुलेगा और बांड इश्यू 20 जुलाई को होगी. इसके बाद पांचवीं सीरीज 9 अगस्त से 13 अगस्त और छठी सीरीज 30 अगस्त से 3 सितंबर तक खुली रहेगी. 17 अगस्त को पांचवीं सीरीज के लिए बांड इश्यू होंगे. वहीं 7 सितंबर को छठी सीरीज के लिए बांड इश्यू होंगे.

निवेश पर 2.50 फीसदी मिलेगा ब्याज

सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश करने पर इश्यू प्राइस पर हर साल 2.50 फीसदी का निश्चित ब्याज मिलता है. आपके खाते में हर 6 महीने में पैसे चले जाते हैं.  8 साल के मैच्योरिटी पीरियड के बाद इससे होने वाले लाभ पर कोई टैक्स नहीं लगता है. इसके साथ ही हर छह महीने पर मिलने वाले ब्याज पर कोई TDS भी नहीं लगता.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही