Search

 
 
 

JPSC सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, पीटी का डेट भी फाइनल

 
Ranchi :  जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गयी है. अब योग्य अभ्यर्थी 3 मार्च शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 फरवरी थी. परीक्षा शुल्क भुगतान की तिथि भी तीन मार्च कर दी गयी है. वहीं प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का डेट भी फाइनल कर दिया गया है. विभिन्न केंद्रों पर 17 मार्च को पीटी की परीक्षा ली जायेगी. अनारक्षित श्रेणी, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क लगेगा.

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री अनिवार्य

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/35acc393-dddd-43eb-9055-4230f1284328.jpeg"

alt="" width="771" height="655" /> बता दें कि जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. आयुसीमा अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 21 से 35 साल, ईबीसी/बीसी के लिए 21 से 37 साल, एससी/एसटी के लिए 21 से 40 साल, PwD/Ex-Servicemen के लिए 21 से 45 साल और महिला उम्मीवारों के लिए 21 से 38 साल निर्धारित है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही