Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवा आईटीआई में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 13 सितंबर

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : गुवा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए नामांकन सूचना जारी कर दी गई है. जारी सूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021 में नामांकन के लिए 13 सितंबर शाम पांच बजे तक निबंधित डाक, स्पीड पोस्ट या संस्थान में जाकर आवेदन जमा कराए जा सकते हैं. संस्थान में नामांकन मैट्रिक में प्राप्तांक के आधार पर मेरिट लिस्ट के अनुसार होगी. उम्र सीमा 1 जुलाई 2021 को न्यूनतम 14 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. सैन्य कार्यवाई में मारे गये सैन्य कर्मियों की विधवाओं के मामले में अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को नामांकन के समय लिखित आश्वासन देना होगा कि वे प्रशिक्षण की अवधि में अनुशासन का पालन करेगें और प्रशिक्षण समाप्त होने के पूर्व प्रशिक्षण कभी भंग नही करेंगे.

नामांकन की जानकारी के लिए जारी किए गए मोबाइल नंबर

प्रवेश करने के समय प्रशिक्षार्थियों को 500 रुपए काउशन मनी के रूप में जमा करना होगा. प्रशिक्षण शुल्क सामान्य वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों के लिए 40 रुपए प्रतिमाह और अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के प्रशिक्षणार्थियों के लिए 20 रुपए प्रतिमाह होगी. साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के प्रशिक्षणार्थियों को कल्याण विभाग से नियमानुसार छात्रवृत्ति मिल सकती है. उम्मीदवारों को सक्षम पदाधिकारी द्वारा निर्गत स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की मूल प्रति नामांकन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. आरक्षित सीटों पर दावा करने वाले उम्मदवारों को जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति नामांकन के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य है. नामांकन के लिए आवेदन पत्र संस्थान से प्राप्त किया जा सकता है. प्राचार्य ने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी को नामांकन से संबंधित जानकारी चाहिए तो मोबाइल नंबर 9661385161, 8986639241 से प्राप्त की जा सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही