Sports Desk : पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया (ब्रिस्बेन) के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज मुकाबले का आखिरी दिन और पांचवां दिन है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट में 89 रन बनाये. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 274 रन की हो गयी और भारत के सामने 275 रनों का टारगेट है. जो उसे 54 ओवर्स (मिनिमम) में कंपलीट करना होगा. भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं. बिना विकेट गंवाये टीम ने 8 रन बनाये. अब टीम इंडिया को जीत के लिए 267 रन बनाने हैं. लेकिन खराब मौसम और बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो सका और टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया. इस तरह तीसरे टेस्ट मैच के बाद दोनों टीम की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर (बॉक्सिंग-डे टेस्ट) से मेलबर्न में खेला जायेगा. https://twitter.com/PTI_News/status/1869235393457209357
गाबा टेस्ट मैच खराब मौसम और बारिश के कारण ड्रॉ, चौथा टेस्ट मैच 26 से मेलबर्न में
Leave a Comment