Search

 
 
 

बजट सत्र का आखिरी दिन : लंबोदर महतो और सुनीता चौधरी का धरना, कुर्मी/कुड़मी समाज को ST का दर्जा देने की मांग

 
Ranchi :  झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है. सत्र शुरू होने से पहले आजसू विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो और सुनीता चौधरी ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना दिया. दोनों ने कुर्मी/कुड़मी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग दोहरायी. आजसू विधायकों ने 7 जिलों में ओबीसी को आरक्षण नहीं देने का विरोध किया और राज्य में स्थानीय और नियोजन नीति को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की. विधायकों ने कहा कि राज्य के युवा अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहे हैं. यह सरकार पिछड़ी जाति के लोगों के साथ अन्याय कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही