Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नम आंखों ने दी गई झामुमो नेता रामप्रकाश भाई पटेल को अंतिम विदाई

  • मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत कई विधायक हुए शामिल
  • अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए लगा रहा तांता
Vishnugarh : गिरिडीह के पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक टेकलाल महतो के बड़े पुत्र झामुमो नेता रामप्रकाश भाई पटेल को मंगलवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. विष्णुगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव चानो में उनका अंतिम संस्कार किया गया. एक जनवरी को दिल्ली में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. चानो स्थित मुक्तिधाम में उनके बड़े पुत्र गौरव पटेल ने मुखाग्नि दी. रामप्रकाश भाई पटेल झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य थे. मांडू विधानसभा से झामुमो के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़े थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ramprakash-bhai-patel-2_898.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

अंतिम यात्रा बनासो से उनके पैतृक गांव चानो के लिए निकली

सोमवार की रात उनका पार्थिव शरीर बनासो स्थित आवास में रखा गया था. वहां उनके चाहने वालों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मंगलवार की सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा बनासो से उनके पैतृक गांव चानो के लिए निकली, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए. रास्ते में जगह- जगह फूल लेकर ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे. मौके पर मांडू विधायक और उनके छोटे भाई जयप्रकाश भाई पटेल, शिवलाल महतो, चन्द्रनाथ भाई पटेल, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, फागू बेसरा, बरही विधायक अकेला, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, झामुमो हजारीबाग जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव, प्रमुख जेबुन निशा, रोशनलाल चौधरी, संजीव बेदिया, राजकुमार महतो, रामलखन महतो, नीलकंठ महतो, थाना प्रभारी रामनारायण सिंह, अंचल अधिकारी रामबालक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोंगाड़ी, 20 सूत्री अध्यक्ष गिरजा साव, भुवनेश्वर पटेल, जितेंद्र पांडेय, टेकोचंद महतो, कपिलदेव चौधरी, सुनील अकेला, राजू श्रीवास्तव, करगालो मुखिया मोतीलाल महतो, हरीश पटेल, उत्तम महतो, दुमरचंद महतो, नंदू प्रसाद, गुरु प्रसाद साव, रवि सिंह, संजय रॉय, राजेंद्र मंडल, प्रेमचंद गुप्ता, बेलाल अंसारी, बासुदेव महतो, मो कुद्दूस अंसारी, सुखदेव यादव, महताब हुसैन, संतोष पटेल, राजेंद्र महतो, राणा खान, आफताब अली, नरेश मुंडा, दीपचंद महतो, डॉ रामचंद्र राम समेत हजारों लोग शामिल थे.

अंतिम संस्कार में शामिल हुए बड़कागांव के झामुमो कार्यकर्ता

अंतिम संस्कार में झारखंड राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया समेत बड़कागांव प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान संजीव बेदिया ने कहा कि राम प्रकाश भाई पटेल पार्टी के ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता थे. उनकी कमी सदैव खलेगी. मौके पर उपस्थित संजीव बेदिया, वरिष्ठ झामुमो नेता संजय सिंह, सफीउल्लाह अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा, राकेश मिश्रा, संजय कुमार, नंद किशोर भुइयां, अशोक गुप्ता, राजेंद्र मुंडा, पवन तुरी आदि ने भी गहरी संवेदना जताई. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-congress-workers-paid-tribute-on-the-birth-anniversary-of-dr-jaipal-singh-munda/">हजारीबाग

: डॉ जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही