Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची महिला कॉलेज की संस्थापक प्रोफेसर सिल्विया बागे को अंतिम विदाई

Ranchi: रांची महिला कॉलेज की संस्थापक (प्रोफेसर) सिल्विया बागे का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. सिल्विया का निधन उनके कांटाटोली स्थित आवास पर सुबह 7.30 बजे हुआ. मृत्यु की सूचना मिलते ही उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई. उन्हें कब्रिस्तान में दफन किया गया. सीरमटोली जीईएल चर्च के फादर उत्तम मिंज ने उनका दफन कार्य का अनुष्ठान कराया. पुत्र संजीव बागे ने मां को मिट्टी दी. सिल्विया बिहार विधानसभा में एमएलसी भी रही थीं. इसे भी पढ़ें- पांच">https://lagatar.in/only-15-percent-of-judges-appointed-from-backward-communities-in-five-years-department-of-justice/">पांच

वर्षों में पिछड़े समुदायों से मात्र 15 प्रतिशत न्यायाधीश नियुक्त किये गये : न्याय विभाग

सुशील कुमार बागे से हुई थी शादी

झारखंड अलग राज्य गठन के आंदोलन में सक्रिय रहे जयपाल सिंह मुंडा के राजनीतिक उत्तराधिकारी सुशील कुमार बागे से सिल्विया की शादी हुई थी. सिल्विया ने अपने पति सुशील कुमार की जीवनी पर पुस्तक लिखी थी. सिल्विया अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गई हैं. इसे भी पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/highway-collided-laborer-while-going-for-night-duty-died/">कोडरमा

: हाईवा की चपेट में आने से मजदूर की मौत, रात में ड्यूटी जाने के समय हुआ हादसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही