Search

 
 
 

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, गर्भवती महिला रखें विशेष ध्यान, भूल कर भी ना करें ये काम

 
Lagatar Desk : 25 अक्टूबर 2022 यानी आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. भारत में भी सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा. सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इस दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित माना जाता हैं. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, जिस कारण सूर्य की शुभता में कमी आ जाती है. भारत के कई राज्यों में सूर्य ग्रहण देखा जा सकता हैं. सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से शुरू हो जायेगा, जो शाम 6 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगा. इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-fire-breaks-out-in-a-bus-parked-at-khadgarha-bus-stand-death-of-driver-and-helper/">रांची

: खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में लगी आग, ड्राइवर और खलासी की मौत

गर्भवती महिलाओं को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान

  • सूर्य ग्रहण के दौरान कई चीजों की मनाही होती है. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होता है. गर्भवती महिलाओं के लिए कई नियम होते है, जिनका पालन करना काफी जरुरी माना जाता है.
  • सूतक काल से लेकर सूर्य ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह की नुकीली चीज, जैसे चाकू, कैंची का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. साथ ही सिलाई-कढ़ाई भी नहीं करनी चाहिए.
  • सूर्य ग्रहण के दौरान महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए. इस दौरान पेट के हिस्से पर गेरू लगाएं. मान्यता है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है.
  • गर्भवती महिलाएं सब्जी काटने से भी परहेज करना चाहिए. साथ ही अन्य किसी ऐसे यंत्रों का भी इस्तेमाल नहीं करें, क्योंकि ऐसा करने से बच्चे में शारीरिक विकृति आती है.
इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-minister-champai-soren-inaugurated-the-puja-pandal-of-the-sarvajanin-kali-puja-committee/">आदित्यपुर

: सार्वजनिन काली पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का मंत्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

जानें किस राज्य में कब से- कब तक रहेगा प्रभाव 

शहर ग्रहण प्रारंभ ग्रहण समाप्त
नई दिल्ली शाम 04:28 बजे शाम 05:42 बजे
कोलकाता शाम 04:51 बजे शाम 05:04 बजे
मुंबई शाम 04:49 बजे शाम 06:09 बजे
चेन्नई शाम 05:13 बजे शाम 05:45 बजे
पटना शाम 04:42 बजे शाम 05:14 बजे
जयपुर शाम 04:31 बजे शाम 05:50 बजे
लखनऊ शाम 04:36 बजे शाम 05:29 बजे
हैदराबाद शाम 04:58 बजे शाम 05:48 बजे
बेंगलूरु शाम 05:12 बजे शाम 05:56 बजे
अहमदाबाद शाम 04:38 बजे शाम 06:06 बजे
पुणे शाम 04:51 बजे शाम 06:06 बजे
नागपुर शाम 04:49 बजे शाम 05:42 बजे
भोपाल शाम 04:42 बजे शाम 05:47 बजे
चंडीगढ़ शाम 04:23 बजे शाम 05:41 बजे
मथुरा शाम 04:31 बजे शाम 05:41 बजे
इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-10-pairs-of-special-trains-will-be-operational-in-the-festival/">धनबाद

: त्योहार में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, देखें लिस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही