Search

 
 
 

स्वर्गीय अनिल चौरसिया राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

 
Chainpur (Palamu): पलामू जिला के चैनपुर प्रखंड के मझिगांवा पंचायत के लोकेया में रविवार को दिनकर स्पोर्टिंग क्लब लोकेया के तत्वावधान में स्वर्गीय अनिल चौरसिया राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया. यह उद्घाटन डाल्टनगंज चैनपुर भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया और पांकी विधानसभा के विधायक शशि भूषण मेहता द्वारा लोकेया मैदान में स्वर्गीय अनिल चौरसिया की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में सफेद कबूतर उड़ाने के साथ फुटबॉल मैच का शुभारंभ हुआ. पहला मैच कोलकाता और बक्सर के बीच खेला गया. उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय अनिल चौरसिया इसी मैदान में निरंतर जिला एवं राज्य स्तरीय फुटबॉल मैच का आयोजन करते थे. उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए हम भी प्रतिवर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करते हैं. मुख्य अतिथि शशि भूषण मेहता ने कहा कि स्वर्गीय अनिल चौरसिया से उनकी राजनीतिक चर्चाएं होती थीं और उनका आपसी मित्रता का रिश्ता था. उन्होंने कहा कि उनके निधन के बाद डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा की जनता अकेले हो गई थी, लेकिन आलोक चौरसिया ने इस रिक्तता को पूरा किया. उनके प्रयासों के कारण जनता ने उन्हें तीसरी बार विधायक बनाकर विधानसभा तक पहुंचाया, जिससे क्षेत्र का विकास संभव हो सके. इस दौरान उप महापौर मंगल सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य विकास चौरसिया, जिला पार्षद रामलव चौरसिया, भीष्म चौरसिया, रामकरेश प्रसाद, सुनील चौरसिया, कुलबुल दुबे, अविनाश वर्मा सहित दर्जनों नेता भी उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह के दौरान, विधायक आलोक चौरसिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है. उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट्स से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है. उन्होंने सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें प्रेरित किया कि वे खेल को खेल भावना से खेलें. उन्होंने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और बौद्धिक क्षमता भी बढ़ती है. खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और खिलाड़ियों को इसे करियर के रूप में अपनाने की अपील की.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही