Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RJD को बड़ा झटका, शहाबुद्दीन की पत्नी ने सिवान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Advertisement
Advertisement
Siwan :    चुनाव आयोग किसी भी वक्त आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इससे पहले पक्ष और विपक्ष दोनों ही खेमों में सीटों के बंटवारे को लेकर गहमागहमी चल रही है. विभिन्न पार्टियों के नेता अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ने के दावे कर रहे हैं. इस बीच दिवंगत बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने भी चुनाव लड़ने को लेकर दावे किये हैं. हिना शहाब ने एक कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया है कि वो या फिर उनका बेटा ओसामा सीवान से  निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. हिना शहाब के सीवान से  निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा से आरजेडी को बड़ा झटका लगा है. हिना के अपनी सीट की घोषणा से महागठबंधन की परेशानी बढ़ गयी है.

आरजेडी की अनदेखी से शहाबुद्दीन परिवार में नाराजगी

मालूम हो कि आरजेडी और शहाबुद्दीन परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. आरजेडी की अनदेखी से शहाबुद्दीन परिवार  में नाराजगी है. नाराजगी तब जग जाहिर हो गया, जब  जन विश्वास रैली के दौरान तेजस्वी यादव सीवान पहुंचे और हिना शहाब से मुलाकात नहीं की. हालांकि हिना शहाब ने मीडिया के आरजेडी से नाराजगी के सवाल को साफ-तौर पर गलत ठहरा दिया. उन्होंने कहा कि आरजेडी से ना तो पहले कोई नाराजगी थी और ना ही अब है. आज भी सभी दलों के लोग संपर्क में हैं.

तीन बार सीवान से संसदीय चुनाव लड़ चुकी हैं हिना शहाब

बता दें कि मो. शहाबुद्दीन के बाद उनकी पत्नी हिना शहाब सीवान संसदीय सीट से आरजेडी की टिकट पर तीन बार चुनाव लड़ चुकी हैं. हालांकि तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार हिना शहाब या उनका बेटा, जो भी चुनाव लड़ेगा वो जीतता है या नहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही