Siwan : चुनाव आयोग किसी भी वक्त आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इससे पहले पक्ष और विपक्ष दोनों ही खेमों में सीटों के बंटवारे को लेकर गहमागहमी चल रही है. विभिन्न पार्टियों के नेता अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ने के दावे कर रहे हैं. इस बीच दिवंगत बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने भी चुनाव लड़ने को लेकर दावे किये हैं. हिना शहाब ने एक कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया है कि वो या फिर उनका बेटा ओसामा सीवान से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. हिना शहाब के सीवान से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा से आरजेडी को बड़ा झटका लगा है. हिना के अपनी सीट की घोषणा से महागठबंधन की परेशानी बढ़ गयी है.
RJD को बड़ा झटका, शहाबुद्दीन की पत्नी ने सिवान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Last Updated: Mar 11, 2024 12:00 AM (IST)