Search

 
 
 

रांची विवि में यूजी, पीजी की परीक्षा में लेट, खामियाजा विद्यार्थियों को

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2022-25 और स्नातकोत्तर सत्र 2022-24 के पहले समेस्टर की परीक्षा नहीं हुई है. नियमत: 6 महीने का एक सेमेस्टर होता है, जो जुलाई से दिसंबर तक का होता है. पहले सेमेस्टर की पढ़ाई जुलाई से शुरू हो जानी चाहिए और दिसंबर में परीक्षा होनी चाहिए. लेकिन नामांकन भी लेट हुआ और अब परीक्षा में भी विलंब है. हालांकि स्नातकोत्तर की परीक्षा 4 मई से ली जाएगी. जानकारी के अनुसार रांची विश्वविद्यालय समेत झारखंड के अन्य विश्वविद्यालयों का भी यही हाल है.

परीक्षा लेट होने का मुख्य कारण है एफिलिएटेड कॉलेज

रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि सेशन और परीक्षा लेट होने का मुख्य कारण है एफिलिएटेड कॉलेज. केवल कंस्टीच्यूएंट कॉलेज की बात होती, तो परीक्षा समय पर ले ली जाती. एफिलिएटिड कॉलेज वोकेशनल कोर्स के लिए एप्लीकेशन लेने में लेट करते हैं. इसकी वजह से रजिस्ट्रेशन देर से होता है. इसके कारण परीक्षा भी समय पर नहीं होती है. पहले से सेशन लेट चलता है और देर से परीक्षाएं होती हैं. उसी कारण नामांकन में देर होता है. फिर रजिस्ट्रेशन में भी देरी हो जाती है. इसके लिए परीक्षा भी समय पर नहीं हो पाती है.

विद्यार्थियों ने कहा- हमें नुकसान उठाना पड़ता है

इधर, विद्यार्थियों ने कहा कि सेशन लेट होने से हमें समस्या का सामना करना पड़ता है. मानसिक रूप से परेशान रहते हैं, क्योंकि हमारी परीक्षा समय पर नहीं हो पाती है. लास्ट सेमेस्टर या तो आगे बढ़ जाते हैं या फिर कम समय में ही इसे पूरा करना पड़ता है. दोनों में हमारा नुकसान होता है. अगर कम समय दिया जाता है तो हम सिलेबस पूरा नहीं कर पाते हैं और आगे होता है तो बाहर के विश्वविद्यालयों में हम नामांकन कराना चाहते हैं, तो नहीं करा पाते हैं. इसे भी पढ़ें – जदयू">https://lagatar.in/meeting-of-jdu-core-committee-members-got-the-task-of-reviewing-the-organization-in-the-districts/">जदयू

कोर कमिटी सदस्यों की बैठक, जिलों में संगठन की समीक्षा का मिला टास्क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही