Search

दिवंगत खलील अहमद शिक्षा के अग्रदूत थे : इबरार अहमद

Ranchi: खलील अहमद की याद में माही और पारामाउंट स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हिंदपीड़ी मक्का मस्जिद के पास स्थित पारामाउंट स्कूल में दसवीं तक के सभी विद्यार्थियों के बीच चित्रकारी और स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूल के लगभग 70 बच्चों ने हिस्सा लिया. चित्रकारी में प्रथम स्थान वर्ग आठ की छात्रा सानिया परवीन ने हासिल किया, जबकि क्लास छह की सना परवीन ने द्वितीय और क्लास चार की छात्रा जस्मीन तबस्सुम ने तीसरा स्थान हासिल किया. देखें कार्यक्रम की तस्वीरें https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/3-10.jpg"

alt="" width="1599" height="722" /> इंटर स्पीच प्रतियोगिता में मोहम्मद हम्माद खान ने स्पीच के सभी क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार के हकदार बने. वहीं क्लास नवम की छात्रा साईमा परवीन और जैनब निशा ने अपने स्पीच कंटेंट और शैली से सभी को प्रभावित किया और क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/4-12.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर जज व मुख्य अतिथि मौलाना आजाद ह्यूमन इनिशिएटिव के संयोजक इबरार अहमद, प्रवक्ता मुस्तकीम आलम, कोषाध्यक्ष ग्यासुद्दीन भाई मुन्ना,हाजी नवाब, जावेद अहमद,खालिद सैफुल्लाह मौजूद थे. इससे पूर्व स्कूल के निदेशक सैय्यद अंसारुल्लाह ने इबरार अहमद और ग्यासुद्दीन भाई मुन्ना को समाज में शैक्षणिक योगदान को सराहते हुए शाल भेंट कर सम्मानित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/5-6.jpg"

alt="" width="1600" height="721" /> इबरार अहमद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खलील अहमद शिक्षा के अग्रदूत थे और बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाने में उनकी अग्रणी भूमिका थी. प्रत्येक जरूरतमंद बच्चों के अभिभावक और मार्गदर्शक थे‌. खलील अहमद सैंकड़ों छात्रों के लिए मसीहा थे. अदृश्य रहकर वह शिक्षा के संसाधनों को जुटाते और पढ़ने के लिए प्रेरित करते थे. इबरार अहमद ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने की रफ्तार को मंद नहीं पड़ने दिया जाएगा और माही ऐसे तमाम बच्चों का मार्गदर्शन करता रहेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/6.jpg"

alt="" width="1599" height="722" /> उन्होंने बच्चों को कहा कि शिक्षा ही विकास का द्वार है,जो शिक्षा हासिल करेगा, वही आगे बढ़ेगा. ग्यासुद्दीन भाई मुन्ना ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आपकी कोशिश,जोश और समर्पण ही आपके उज्जवल भविष्य की गारंटी है. आपके अनुशासन और लगन आपके सुनहरे भविष्य का परिचायक है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/7-1.jpg"

alt="" width="1599" height="722" /> कार्यक्रम का संचालन साईमा आफरीन ने किया व संयोजन मोहम्मद सलाहुद्दीन ने किया. इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या सलमा अंसारुल्लाह, तहसीन अंसारुल्लाह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp