Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिविल सर्जन देर रात विषाक्त गुपचुप-चाट खाने से बीमार लोगों को देखने SNMMCH पहुंचे

Dhanbad : सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा और उपाधीक्षक संजीव प्रसाद देर रात एसएनएमएमसीएच पहुचे और भोक्ता मेले में विषाक्त गुपचुप और चाट खाने से बीमार हुए लोगों का हालचाल जाना और इलाज की वस्तुस्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि परिजनों की सूझबूझ और डॉक्टरों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया. बताया कि फिलहाल मरीजों की स्थिति स्थिर है. इलाज के बाद मरीजों को अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया है. (पढ़ें, भाकपा">https://lagatar.in/cpi-maoist-organization-called-two-day-bihar-jharkhand-bandh-protesting-the-killing-of-five-naxalites/">भाकपा

माओवादी संगठन ने दो दिवसीय झारखंड-बिहार बंद बुलाया, पांच इनामी नक्सलियों के मारे जाने का विरोध)

सिविल सर्जन ने देर रात घटनास्थल पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया

आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि शहर के कई निजी अस्पतालों में बच्चे समेत अन्य मरीज भर्ती है. उन्हें भी SNMMCH लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती है, तो सदर अस्पताल में भी 25 बेड खाली है. जरूरत पड़ने पर मरीजों का इलाज सदर में भी करवाया जायेगा. सिविल सर्जन ने एसएनएमएमसीएच के बाद देर रात 2 बजे घटनास्थल गये और वहां भी वस्तुस्थिति का जायजा लिया. साथ ही गांव वालों से घटना क्रम की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-100-children-ill-after-eating-secretly-at-bhokta-mela-in-karmatand-there-was-hue-and-cry/">धनबाद

: करमाटांड़ में भोक्ता मेला में गुपचुप खाने से 100 लोग बीमार, मची चीख-पुकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही