Search

 
 
 

लातेहार : आरसेटी भवन में 10 दिवसीय बकरीपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

 
Latehar : जिले के एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) भवन में 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आरसेटी के निदेशक उमेश पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया. मंच का संचालन वरिष्ट कार्यालय सहायक रजनीश कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में कार्यालय सहायक राकेश कुमार शुक्ला, रोशनी कुजूर, सुरेश उरांव, विश्वकर्मा उरांव और दिनेश प्रसाद साहु समेत 35 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे. (पढ़ें, भाजपा">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-bjps-mayors-conference-cities-cannot-be-benefited-by-election-centric-thinking/">भाजपा

के महापौर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, चुनाव केंद्रित सोच से शहरों का भला नहीं किया जा सकता)

बढ़ती जनसंख्या और घटते रोजगार के बीच स्वरोजगार की योजनाएं ही बेहतर विकल्प-संतोष कुमार 

आरसेटी के निदेशक उमेश पासवान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा तभी सार्थक होगी, जब लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं का कार्य शुरू करेंगे. आत्मनिर्भर भारत लोगों को स्वावलंबी बनाने की दिशा मे एक कदम है. उन्होंने कहा कि आप स्वयं का रोजगार कर दूसरों के लिए भी रोजगार पैदा कर सकते हैं. वहीं वरिष्ठ संकाय संतोष कुमार ने कहा कि देश की तेजी से बढ़ती जनसंख्या और घटते रोजगार के बीच स्वरोजगार की योजनाएं ही बेहतर विकल्प हैं. मौके पर संकाय पिंकू कुमार दुबे ने कहा कि कृषि के साथ-साथ बकरी पालन वर्तमान समय में आय का अच्छा साधन है. लगन और इच्छा शक्ति से कोई भी मुश्किल काम आसान हो जाता है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-car-hit-scooty-from-behind-driver-injured/">बोकारो

: कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, चालक जख्मी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही