Latehar : जिले के चंदवा के इंदिरा चौक में बीती रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया .इस दौरान 102 वाहनों की जांच की गई.जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 68 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया.साथ ही 1,95,200 रुपए जुर्माना भी वसूला गया. जबकि एक वाहन को जब्त किया गया.
बता दे कि लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया. उमेश मंडल ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की और कहा कि खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Leave a Comment