Search

 
 
 

लातेहार : मानदेय नहीं मिलने पर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया प्रदर्शन

108 एंबुलेंस सेवा कर्मियों ने मंगलवार को मानदेय नहीं मिलने के विरोध में सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी की और बकाया वेतन का भुगतान शीघ्र करने की मांग की.
 

Latehar :  108 एंबुलेंस सेवा कर्मियों ने मंगलवार को मानदेय नहीं मिलने के विरोध में सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मियों ने जोरदार नारेबाजी की और बकाया वेतन का भुगतान शीघ्र करने की मांग की.

 

 

मार्च माह से नहीं मिला है मानदेय

 

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने बताया कि उनका वेतन मार्च 2025 से लंबित है. इस कारण भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. उन्होंने कहा कि मानव प्रदाता कंपनी की ओर से उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा, जबकि 24 घंटे की सेवाएं विपरीत परिस्थितियों में भी ली जा रही हैं.

 

 

मानदेय मांगने पर नौकरी से निकालने की देते हैं धमकी

 

कर्मियों का आरोप है कि जब भी कंपनी के प्रतिनिधियों से मानदेय की मांग की जाती है, तो उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जाती है और अभद्र व्यवहार किया जाता है. उन्होंने कहा कि जब तक भुगतान नहीं हो जाता, वे काला बिल्ला लगाकर ही सेवा देंगे.

 

उपायुक्त से लगाई गुहार

 

कर्मियों ने लातेहार डीसी से मानदेय भुगतान की मांग की है, ताकि वे मानसिक व आर्थिक रूप से राहत पा सकें.

 

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

 

प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष बजरंगी सिंह, सचिव मनोज कुमार, इरफान अंसारी, मदन कुमार, कृष्णा प्रसाद, सकेंद्र यादव, विनय यादव, टिंकू यादव, सहाबुद्दीन अंसारी और दस्तगीर खान सहित कई कर्मी मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही