Search

 
 
 

लातेहार : सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन ने जीता खिताब

 
टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल में 11वीं बटालियन ने 214वीं बटालियन को दी मात Latehar:  सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक पंकज कुमार के निर्देश पर पलामू रेंज अंतर वाहिनी दो दिवसीय टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सीआरपीएफ के 1 वीं बटालियन के मुख्यालय में हुआ. मंगलवार को इसका समापन हो गया. प्रतियोगिता मे पलामू के सभी बटालियन के टेनिस खिलाडि़यों ने भाग लिया. इन बटालियनों मे सीआरपीएफ की 11वीं, 112 वीं, 172 वीं व 214 वीं बटालियन ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला सीआरपीएफ की 1 वीं एवं 214 वीं बटालियन के बीच खेला गया. फाइनल में 11वीं बटालियन ने 6-0 व 6-0 से मैच जीत कर खिताब पर कब्जा जमाया. रेंज स्तरीय अंतर वाहिनी टेनिस प्रतियोगिता के समापन समारोह में 11वीं बटालियन के कमांडेंट वीके त्रिपाठी ने पुरस्कारों का वितरण किया. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी विनोद कुमार कनौजिया, उप कमांडेंट प्रणव आनंद झा, सूबेदार मेजर राजा सिहं तोमर, निरीक्षक जितेन्द्र कुमार पांडेय, रमाकात सिह, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह और बटालियन के जवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-are-being-exploited-in-the-name-of-education-in-private-schools-gop/">चाईबासा

: प्राईवेट स्कूलों में शिक्षा के नाम पर जनता का हो रहा शोषण : गोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही