Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : लाइफ लाइन एक्सप्रेस में पहले दिन 1200 लोगों की आंखों की हुई जांच

Latehar: इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन लातेहार के तत्वावधान में लाइफलाइन एक्सप्रेस के 231 वे प्रोजेक्ट के तहत चंदवा के टोरी स्टेशन पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ जांच कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को विधायक वैद्यनाथ राम, उपायुक्त भोर सिंह यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, डॉ रोहनी चोगले ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विधायक ने कहा कि इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन के पहल से जिले में पहली बार हाईटेक चिकित्सा सुविधा से लैस लाइफलाइन एक्सप्रेस का आगमन हुआ है. लाइफलाइन एक्सप्रेस में मरीजों के लिए निशुल्क इलाज की व्यवस्था है. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना है. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-organization-of-legal-services-cum-empowerment-camp-distribution-of-assets-worth-more-than-7-crores/">कोडरमा

: विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन, 7 करोड़ से अधिक की परिसंपतियों का वितरण

15 मई से 4 जून तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा 

वहीं उपायुक्त ने बताया कि जिले में लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से 15 मई से 4 जून तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी, कान की जांच एवं सर्जरी, मुड़े हुए पैर का परीक्षण एवं सर्जरी (14 साल से नीचे), कटे फटे होंठ की जाँच एवं सर्जरी, दांत की जाँच एवं उपचार, स्तन एवं ग्रीवा कैंसर जागरूकता एवं परीक्षण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में मरीजों के स्क्रीनिंग एवं पोस्ट ऑपरेटिव केयर हेतु व्यवस्था की गयी है. इस शिविर का लक्ष्य गरीब जरुरतमंद व्यक्तियों को चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराना है. प्रथम दिन शिविर में चिकित्सकों के द्वारा 1200 लोगों के आखों की जांच की गयी. इसे भी पढ़ें :महगामा">https://lagatar.in/mahagama-villagers-suffering-from-water-problem-did-road-jam/">महगामा

: पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

ओपीडी और ऑपरेशन तिथिवार

•आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी 5 से 20 मई •कान की जांच और कान की सर्जरी 22 से 26 मई तक •मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी(14 साल के नीचे) 28 से 30 मई तक •कटे–फटे ओठ की जांच एवं सर्जरी 28 से 30 मई तक •दांतों की जांच एवं उपचार 30 मई से 04 जून तक •स्तन और ग्रीवा कैंसर जागरुकता एवं परीक्षण 15 मई से 20 मई तक   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही