Search

 
 
 

लातेहार : 12 मार्च को काली मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव

 
Latehar: शहर के मेन रोड स्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 12वें वार्षिकोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम 12 मार्च को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा. मंदिर समिति के सदस्य सागर कुमार ने बताया कि पूर्वाह्न आठ बजे से मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जायेगी. कलश यात्रा में मां काली की आकर्षक झाँकियां निकाली जायेगी. कलश यात्रा मेन रोड होते हुए बस स्टैंड तक जाएगी. इसके बाद वापस मानस पथ होते हुए औरंगा नदी पहुंचेगी. पंडित अनिल मिश्र के सानिध्य में नदी से कलशों में जल भरा जाएगा. फिर कलश यात्रा थाना चौक होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंचेगी. इसके बाद कलशों की स्थापना कर दुर्गा सप्तसती का पाठ किया जायेगा. 13 मार्च को हवन व पूर्णाहुति के बाद नौ कन्याओं का पूजन किया जायेगा. पूर्वाह्न 11 बजे माता का भंडारा आयोजित किया जायेगा. सागर कुमार ने बताया कि भंडारा का उद्घाटन स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम करेंगे. संध्या 6.30 बजे महाआरती के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होगा. मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने सभी कार्यक्रमों में सपरिवार भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-third-memorial-day-of-rajyogini-gulzar-dadi-celebrated/">लातेहार

: राजयोगिनी गुलजार दादी का तृतीय स्मृति दिवस मनाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही