Search

 
 
 

लातेहार : सोमेश्वर शिव मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव, 11 फरवरी से शुरूआत

 
Latehar:  शहर के लघु सिचाई विभाग कार्यालय परिसर मे अवस्थित श्री सोमेश्वर साई मंदिर के 12 वें वार्षिकोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. आयोजन समिति के अध्यक्ष विरेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा बनायी गयी है. कार्यक्रम का शुभारंभ 11 फरवरी को कलश यात्रा से होगी. श्री प्रसाद ने बताया कि कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलेगी. नगर का भ्रमण कर यह कलश यात्रा औरंगा नदी तट पहुंचेगी. यहां मुख्य पुजारी संतोष मिश्र के सानिध्य मे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में नदी का पवित्र जल भरा जायेगा. इसके बाद कलश यात्रा पुन मंदिर पहुंचेगी. 12 फरवरी को मंदिर परिसर मे वेदी पूजन किया जायेगा. जबकि 13 फरवरी को हवन व पूर्णाहूति के बाद भंडारा का आयोजन किया गया है. विरेंद्र प्रसाद ने शहर वासियो ने सभी कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील की है. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/abhishek-prasad-alias-pintu-former-press-advisor-of-former-cm-hemant-soren-reached-ed-office/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पहुंचे ईडी ऑफिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही