Search

 
 
 

लातेहार : बलात्कार के अभियुक्त को 15 वर्ष की सजा समेत 2 खबरें

 
Latehar: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अमित कुमार की अदालत ने अभियुक्त रमेश उरांव को बलात्कार का दोषी पाया है. पोक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार दास के अनुसार छह फरवरी 2021 को पीड़िता शौच के लिए गई थी, जहां आरोपी ने उसे अकेले पाकर पकड़ लिया था और बलात्कार कर वीडियो बना लिया. उसके बाद आरोपी ने पीड़िता के घर जाकर उस वीडियो को दिखाते हुए बोला कि अगर तुम किसी को इस घटना की जानकारी दोगी तो इसे वायरल कर देंगे. वह कुछ लोगों को वह वीडियो वायरल कर भी दिया था. अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में कुल 10 गवाहों को पेश किया गया. इसे भी पढ़ें-कुख्यात">https://lagatar.in/ed-court-refuses-to-grant-bail-to-notorious-human-trafficker-panna-lal/">कुख्यात

मानव तस्कर पन्ना लाल को बेल देने से ED कोर्ट का इनकार

अभियुक्त ने वीडियो भी किया था वायरल

दोनों ओर से बहस के बाद अदालत ने आरोपी को भादवि की धारा 376, 354, 506 के तहत दोषी पाया. वीडियो वायरल करने के आरोप को भी अदालत ने सही पाते हुए आईटी एक्ट के विभिन्न धाराओं में अधिकतम तीन वर्ष एवं 10,000 रूपया जुर्माना तथा बलात्कार के मामले में अधिकतम 15 वर्ष तथा 20,000 रूपये का जुर्माना की सजा मुकर्रर की. आरोपी लातेहार थाना क्षेत्र के टेमकी गांव निवासी है और वह जेल में बंद है. दूसरी खबर

लातेहार फाइटर ने लातेहार बुल्स को हराया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/team-ke-captain-hath-milate-_691-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार फाइटर के प्रियांशु चौबे बने “मैन ऑफ द मैच” 20 को खेला जायेगा दोनो सेमीफाइनल मैच Latehar: जिला स्टेडियम मे खेले जा रहे लातेहार प्रीमियर लीग का (एलपीएल) आखिरी मैच लातेहार बुल्स तथा लातेहार फाइटर के बीच खेला गया. लातेहार बुल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 122 रन बनाये. शनि सचिन तिवारी ने 55 और राजा बाबू ने 22 रनों का योगदान दिया. लातेहार फाइटर की ओर से प्रियांशु चौबे ने दो तथा ऋतिक अनंत ने एक विकेट लिए. लक्ष्य की पीछा करने उतरी लातेहार फाइटर ने 18 वें ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस तरह सेमीफाइनल में जगह बनायी. आकाश सिन्हा ने नाबाद 46 तथा प्रियांशु चौबे ने नाबाद 32 रन का योगदान दिया. लातेहार बुल्स की ओर से प्रशांत सुमन ने दो और राहुल ने एक विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच लातेहार फाइटर के प्रियांशु चौबे को चुना गया. मैच में अंपायर उज्ज्वल सिंह व दीपक कुमार गुप्ता तथा स्कोरर शिवांश सिंह राठौर थे. 20 अक्टूबर को लातेहार इंडियन व लातेहार रॉयल्स तथा लातेहार बुल्स तथा लातेहार फाइटर के सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-alleges-governments-wheat-reserves-are-on-the-verge-of-becoming-empty-hence-msp-increased/">कांग्रेस

का आरोप, सरकार के गेहूं भंडार खाली होने के कगार पर, इसलिए बढ़ाया एमएसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही