Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : तार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार समेत 2 खबरें

Latehar: सदर थाना क्षेत्र के निंदिर ग्राम से बिजली का तार चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि लातेहार थाना कांड संख्या 113/21 के फरार आरोपी सोनू डेंजर उर्फ सोनू (तिलैयाटांड़, चंदवा) को छापामारी कर उदयपूरा ग्राम से गिरफ्तार किया गया है. उस पर निंदिर ग्राम में बिजली तार चोरी करने का आरोप है. इसे भी पढ़ें :कुर्मी">https://lagatar.in/kolkata-high-court-shocks-kurmi-community-rejects-petition-to-include-them-in-st/">कुर्मी

समुदाय को कोलकाता हाइकोर्ट से झटका, एसटी में शामिल करने की याचिका खारिज
दूसरी खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाये गये पौधे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ppp-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Mahuadand (Latehar):  महुआडांड़ वन प्रक्षेत्र के उप वन परिसर पदाधिकारी गुरुदयाल सिंह के नेतृत्व में ओरसा पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में ग्रामीणों ने वृक्षो में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने के लिए संकल्प लिया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अमित मुखर्जी ने लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण को संतुलित रखना है तो हमे अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने होंगे. मौके पर ग्रामीणों के बीच डायरी एवं बच्चों के बीच चाकलेटों का वितरण किया गया. कार्यकम में ग्राम प्रधान नरेंद्र नागेसियाव मुखिया अमृता देवी ने भी लोगों से वन्य व वन जीवों की रक्षा करने की अपील की. इसे भी पढ़ें :विश्व">https://lagatar.in/principal-district-judge-planted-saplings-in-civil-court-premises-on-world-environment-day/">विश्व

पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में प्रधान जिला जज ने किया पौधा रोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही