Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अवैध उत्खनन को लेकर एक्शन में डीसी समेत 2 खबरें

Latehar:  डीसी भोर सिंह यादव ने जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन व परिवहन को रोकने का सख्त निर्देश जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स को दिया है. खनन टास्क फोर्स की बैठक की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन रोकने के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली. बैठक में डीसी व एसपी अंजनी अंजन ने थाना प्रभारियों को नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. उन्होने अवैध उत्खन्न को ले कर किये गये अब तक किये गये प्राथमिकी एवं अन्य कार्रवाई की भी जानकारी ली. अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए उपायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने, साइकिल व अन्य माध्यमों से हो रहे अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. दोषियों को पकड़ कर अविलंब उन पर एफआईआर दर्ज करने का भी निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-criminals-shot-a-girl-near-harmu-patel-park-death/">रांची

: हरमू पटेल पार्क के पास अपराधियों ने युवती को मारी गोली, मौत

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित परियोजनाओं के महाप्रबंधक व उनके प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में कहीं पर भी अवैध खनन नहीं होने देने का निर्देश दिया. इसके लिए उपायुक्त ने पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों, एंट्री व एग्जिट प्वाइंट की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार व नीत निखिल सुरीन, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार आदि उपिस्थत थे. दूसरी खबर

एसडीओ से जेई की शिकायत की

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jjjj-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Mahuadand (Latehar) : जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने को अनुमंडल पदाधिकारी नीत सुरीन से पत्राचार किया है. उन्होने बताया कि ग्रामीणों ने बिजली विभाग कनीय अभियंता पर दुर्व्यवहार करने एवं घूसखोरी करने का आरोप लगाया था. इस संज्ञान लेते हुए जिप सदस्य इस्तेला नगेशिया व अन्य ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन से मिल कर जेई की शिकायत की. कहा कि जेई के द्वारा बिजली चोरी करने का केस में फंसाने की धमकी दी जाती है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-zilla-parishad-members-told-the-20-point-meeting-as-food-supply/">हजारीबाग

: 20 सूत्री की बैठक को जिला परिषद के सदस्यों ने बताई खानापूर्ति
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही