Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जेआरजीबी ने समीक्षा की, जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों के मामले में कार्रवाई की मांग

Latehar: महुआडांड़ प्रखंड कार्यालय में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के अधिकारियों के साथ जेएसएलपीएस कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जेआरजीबी के आरएम मुकेश कुमार वर्मा, ब्रांच मैनेजर अनुराग अग्रवाल, बीपीएम तेजु सिंह व बीपीओ एफआई सुजीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. बैठक में नया बैंक लिंकेज करने का लक्ष्य के अलावा बैंक लिंकेज निकासी तथा जमा, सदस्यों का बीमा, लखपति दीदियों का चुनाव करना व बैंक से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श कका गया. बैठक में मुर्गी पालन, बकरी पालन,खेती बारी, दुकान आदि के लिए लोगों को प्रेरित किया गया. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/transfer-of-three-ias-of-jharkhand-see-details-here-lagatar/">झारखंड

के तीन IAS का तबादला,यहां देखें डिटेल
दूसरी खबर

जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों के मामले में कार्रवाई की मांग

लातेहार : जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के द्वारा संचालित जल जीवन मिशन योजना में व्यापक अनियमितता की शिकायत की है. उन्होंने इस मामले को जिला परिषद की बैठक मे प्रमुखता से उठाया है. उन्होने कहा कि विभागीय अभियंता की साठगांठ के कारण इस योजना में व्यापक अनियमितता बरती जा रही है. उन्होंने कहा कि योजना में निम्न गुणवत्ता पाइप एवं टंकी लगाया जा रहा है. जीआई की जगह लोहे के एंगल में अल्युमिनियम पेंट कर सोलर जलमीनार लगाया जा रहा है. बोरवेल की गहराई कम होने के कारण टंकी में पानी नहीं चढ़ पा रहा है. 200 फीट की जगह 100 से 150 फीट बोरबेल की गहराई की जा रही है.

क्षेत्र भ्रमण में मिली काफी शिकायत- जिला उपाध्यक्ष

जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि उनके क्षेत्र भ्रमण के दौरान काफी शिकायत मिली है. बालू पंचायत के खैराही कामेश्वर उरांव के घर के आगे दो घर मे नल नहीं दिया है. ढलाई में सीमेंट का मात्रा इतना कम है कि सीमेंट वाला फाउंडेशन अभी ही टूट रहा है. बालू के तुंबागढ़ा पानी टंकी टोंगरी से नीचे लगाया है. इस कारण टोंगरी वाले घर तक पानी नहीं पहुंच रहा है. तुम्बागड़ा में मनोज गंझू के घर के पास टंकी आज तक फुल नहीं हुआ है और कुछ घर में पानी अभी तक नहीं पहुंचा है गांव वाले पानी के लिए परेशान है. कलकलिया में कलदेव लोहरा के घर के पास बोरिंग नहीं किया है. गांव वाला का पुराना चापाकल जो गर्मी में सूख जाता है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/dhanbad-countrys-honor-respect-and-self-respect-increased-during-modis-tenure-deepak-prakash/">हजारीबाग

: बिजली बिल ब्याज माफी योजना के तहत लगाए जाएंगे कैंप समेत 4 अहम खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही