Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह आयोजित समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar: सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में शनिवार को दादा-दादी व नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि अजय कुमार श्रीवास्तव, लालिमा, विद्यालय प्रबंधन कार्यालय समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर और विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. मौके पर विद्यालय के आचार्य कपिल देव प्रमाणिक ने कहा कि आज के बाजारवाद की संस्कृति में बच्चे पल बढ़ रहे हैं. वे केवल अपने माता-पिता को ही अभिभावक के रूप में पहचानते हैं. वे जानते नहीं है कि दादा-दादी व नाना-नानी कौन हैं. परिवार में उनकी भूमिका क्या है. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-railway-station-will-soon-get-the-gift-of-new-trains-nishikant/">गोड्डा

को जल्द मिलेगी नई ट्रेनों की सौगात- निशिकांत

दादा-दादी, नाना-नानी के पैरे धोये गये, आरती उतारी गयी

कार्यक्रम में विद्यालय छात्र व छात्राओ ने अपने दादा-दादी व नाना-नानी के पैर धोकर उनका तिलक किया और आरती उतारी. उन्हें अंग वस्त्र भी भेंट किया. कार्यक्रम में कक्षा अरुण के प्रतिभागियों ने वेलकम गीत पर नृत्य प्रस्तुत किये. अजय कुमार श्रीवास्तव कहा कि आज के समय में इस तरह के कार्यक्रम को करना सराहनीय विषय है. आज के बच्चे अभिभावक मतलब माता-पिता को ही समझते हैं. प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए कहा कि आज का समाज दादा-दादी व नाना-नानी के महत्व को बच्चे भूलते जा रहे हैं. हम अपनी प्राचीन भारतीय संस्कृति को भी भूलते जा रहे हैं. बच्चों के लालन पालन में दादा-दादी व नाना-नानी की महति भूमिका होती है. दूसरी खबर

लातेहार सुपरकिंग और लातेहार इंडियन की जीत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/kholadiyon-ke-sath-amlesh-singh-_593-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Latehar: शनिवार को लातेहार प्रीमियर क्रिकेट लीग मे दो मैच खेले गये. पहला मैच लातेहार जांबाज तथा लातेहार सुपरकिंग के बीच खेला गया. लातेहार जांबाज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवरों में मात्र 95 रन ही बना सकी. उज्ज्वल सिंह ने 29 तथा न्यूटन आनंद ने 19 रनों का योगदान दिया. लातेहार सुपरकिंग की ओर से रौनक दुबे तीन व अतुल कुमार गुप्ता ने दो विकेट चटकाये. लातेहार सुपरकिंग ने 10 वें ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया. प्रीतम महतो नाबाद 30 व प्रशांत कुमार ने 27 रनो का योगदान दिया. लातेहार जांबाज की ओर से अमन कुमार ने दो, दीपक व जैकी ने एक-एक विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुपरकिंग के रौनक दुबे को दिया गया. मैच के अंपायर कुमार शानू तथा रोहित कुमार थे. स्कोरर निखिल ने किया. इसे भी पढ़ें :2024">https://lagatar.in/300-more-seats-will-be-won-under-the-leadership-of-pm-modi-in-2024-lok-sabha-elections-paras/">2024

लोस चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में 300 ज्यादा सीटें जीतेंगे- पारस

अंकित गौरव चुने गये ‘मैन ऑफ द मैच’

दूसरा मैच लातेहार इंडियन तथा लातेहार बुल्स के बीच खेला गया. लातेहार बुल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट खोकर 167 रन का विशाल स्कोर किया. विजय रोहित नाबाद 46, धनंजय पांडेय ने 40 व आदर्श विशाल 35 रनों का योगदान दिया. लातेहार बुल्स की ओर से राम कुमार साहनी ने दो व प्रशांत सुमन ने एक विकेट लिये. लातेहार बुल्स 19वें ओवर में 109 रनों पर ही ढेर हो गई. राजा बाबू 35 व आनंद कुमार सिंह ने 16 रनों का योगदान दिया. लातेहार इंडियन की ओर से अंकित गौरव ने चार, अमोश एक्का ने दो व आकाश साहू एक विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच इंडियन के अंकित गौरव चुने गये. मैच के अंपायर कुमार शानू तथा प्रियांशु चौबे तथा स्कोरर प्रशांत कुमार थे. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही