Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : तंबाकू को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar:  राजकीयकृत मध्य विद्यालय, सासंग (चंदवा) में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को स्कूल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला परामर्श सह अस्पताल प्रबंधक नागेंद्र कुमार व आस्था गुप्ता ने तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में छात्रों को जानकारी दी. कहा कि तंबाकू का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक है. सिगरेट, बीड़ी, पान और गुटखा जैसे तंबाकू पदार्थों के सेवन से मुंह का कैंसर होने के साथ-साओथ अन्य कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है. गंभीर बीमारियों के कारण लोग समय से पहले जान से हाथ धो बैठते हैं. मौके पर क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विजयी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया गया. प्रथम पुरस्कार तामिया अंसारी, द्वितीय पुरस्कार तराना परवीन और तीसरा पुरस्कार गुलशन कुमार यादव ने जीता. मौके पर शिक्षक शंकर भगत, ममता कुमारी व प्रियंका कुमारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :डॉ">https://lagatar.in/under-the-leadership-of-dr-vidyapati-the-team-will-investigate-the-rims-assault-incident/">डॉ

विद्यापति के नेतृत्व में टीम करेगी रिम्स मारपीट घटना की जांच
दूसरी खबर

संकुल संसाधन केंद्र में विदाई सह सम्मान समारोह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/samaroh-me-log_775-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Latehar:  सदर प्रखंड के पोचरा संकुल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सीआरसी चंद्रन कुमार चंद्र को उनके स्थानांतरण पर विदाई और रंजीत कुमार पांडेय का स्वागत किया गया. मौके पर वक्ताओ ने चंद्रन कुमार चंद्र के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की. कहा कि उन्होंने एक बेहतर सूचना तंत्र स्थापित कर टीम भावना के तहत कार्य किया. कार्यक्रम का संचालन अभिनव कुमार मिश्र के द्वारा किया गया. मौके पर स्तरोन्नत उच्च विद्यालय, पोचरा के प्रधानाध्यापक विकास कुमार शर्मा, शिक्षक अमित कुमार, अनूप कुमार, दिनेश कुमार ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, मीना पंडित, रीता कुमारी, जयशंकर प्रसाद, महेश प्रसाद, अफजल अंसारी, मदन प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, मनोज कुमार मिंज, सत्येंद्र नागेसिया, शिवशंकर तिवारी, अरविंद यादव, सुशील सिंह नीरज प्रसाद, अभय खलखो, प्रेम प्रकाश सिंह, उषा बेक, अंतु सिंह, शशिलाल सिंह व सुशील सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :राजद">https://lagatar.in/formation-of-rjds-balumath-block-committee-pritlal-yadav-becomes-president/">राजद

के बालूमाथ प्रखंड कमिटी का गठन, प्रीतलाल यादव बने अध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही