Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मुहर्रम को लेकर जुलूस रूट का भौतिक निरीक्षण समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar:  सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के निर्देश पर एसआई गौरव सिंह और अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने सदर थाना क्षेत्र के पतरातू व डीही-मुरूप ग्राम में लोगों से मुलाकात की. शांति व सोहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हर तरह से मुस्तैद है. उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने एवं इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा. मौके पर एसआई गौरव सिंह ने इन दोनों गांवों में मुहर्रम के मौके पर निकलने वाले जुलूस के रूट का भौतिक निरीक्षण किया. मौके पर शमीम अंसारी, डबलू अंसारी, रियाज अंसारी, राजेंद्र उरांव, संजय राम समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट">https://lagatar.in/the-high-court-rejected-the-petition-filed-against-the-promotion-of-teachers-from-back-date/">हाईकोर्ट

ने खारिज की शिक्षकों को बैक डेट से प्रमोशन देने के खिलाफ दायर याचिका
दूसरी खबर

शिक्षक संघों ने बीपीओ व लेखापाल को दी विदाई

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/vidai-samaroh-me-log-latehar_224-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Latehar:  समग्र शिक्षा अभियान के लातेहार प्रखंड के निवर्तमान बीपीओ सुबोध कुमार चंदेल एवं लेखापाल रामप्रसाद के स्थानांतरण पर उन्हें विदायी दी गयी. झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ एवं टेट पास सहायक अध्यापक संघ के संयुक्त तत्वावधान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बीईईओ राजश्री पूरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव एवं अरविंद कुमार ने किया. मौके पर हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि निवर्तमान बीपीओ सुबोध कुमार चंदेल एवं लेखापाल रामप्रसाद का कार्यकाल सराहनीय रहा है. उन्होंने शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया. कार्यक्रम में नये बीपीओ वीरेंद्र भगत एवं लेखापाल गजेंद्र भगत का स्वागत किया गया. मौके पर संजीव कुमार चंद्रा, प्रमोद यादव, नंदकिशोर प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, विनोद यादव, राजीव रंजन, नरेश ठाकुर, उमेश कुमार सिंह, अविनाश, निरंजन प्रसाद, घनश्याम प्रसाद, संजय प्रसाद, संजय यादव, घनश्याम कुमार, चंद्र दिनेश प्रसाद, बदरुल हसन, बलराम सिंह, भगतु नागेशिया व सुरेंद्र यादव समेंत कई शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/cpi-leader-and-land-trader-subhash-munda-shot-dead-near-daldali-chowk-ranchi/">रांची

के दलादली चौक के पास सीपीआई नेता व जमीन कारोबारी सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही