Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar: धर्मपुर पथ पर अविस्थत सरस्वती विद्या मंदिर में गत 25 जुलाई से आगामी दो अगस्त तक विज्ञान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन भारतीय वैज्ञानिक व रसायन के जनक प्रफुल्ल चंद्र राय के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जा रहा है. सोमवार को विद्यालय के सभागार में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति सदस्य विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रजज्वलित कर किया. मौके पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर, प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी एवं समिति सदस्य विकास कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-no-clue-of-the-mysteriously-missing-youth-dog-squad-investigates/">बोकारो

: रहस्यमय ढंग से गायब युवक का सुराग नहीं, डॉग स्क्वॉड ने की जांच

“विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा”

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति किसी एक विषय पर विशेष ज्ञान ले लेता है तो वह उस व्यक्ति की पहचान बन जाती है. महान वैज्ञानिक न्यूटन, आइंस्टाइन ,थॉमस च एल्वा एडिसन आदि ने किसी एक विषय पर अध्ययन व शोध किया और उस पर कई अविष्कार किये. मौके पर विज्ञान आचार्य ओंकारनाथ सहाय ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है. विज्ञान ने मानव के कामों को काफी आसान कर दिया है. यही कारण है कि आज नित्य नये आविष्कार हो रहे हैं. मौके पर आचार्य लालबहादुर राम, शशिकांत पांडेय, विजय पाठक, ओंकार नाथ सहाय, राधे श्याम मिश्र, ममता देवी, सुरेश ठाकुर, नीलम, अभिनय कुंभकार, रेणु गुप्ता , गोपाल प्रसाद , रितेश रंजन गुप्ता , धर्मप्रकाश प्रसाद , पूनम गुप्ता , आलोक कुमार पांडेय , फूलचंद सिंह , कपिल देव प्रमाणिक , रविकांत पाठक, राकेश कुमार सिन्हा , रविन्द्र कुमार पांडेय, दीपक कुमार शर्मा, विकास कुमार गुप्ता, रजनी नाग, श्वेता श्रीवास्तव, प्रवीण प्रसाद यादव, रूपेश सिंह, अनुजा कुमारी, उपासना कुमारी, शिल्पा पाठक, दीपक कुमार दास, खुशबू कुमारी, आकश कुमार सेन व मधु कुमारी आदि मौजूद थे. दूसरी खबर

सहिया व सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/prashikshan-me-sahiyaa_158-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Balumath (Latehar):  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालूमाथ के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश राम की अध्यक्षता में सहिया व आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. आगमी 10 से 25 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाये जाने वाले आईडीए कार्यक्रम को लेकर इसका आयोजन किया गया था. इसके अलावा इंद्रधनुष कार्यक्रम के लिए भी आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी प्रशिक्षण दिया गया. यह कार्यक्रम सात से 12 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा. कार्यक्रम में मलेरिया रोग से बचाव के लिए दवा भी दिया जाएगा. प्रशिक्षक एमटीएस पंकज पांडेय ने प्रशिक्षण दिया. मौके पर बीपीओ मृत्युंजय कुमार व डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सहित दर्जनों सहिया व आंगनबाड़ी सेविकायें मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :भाड़ा">https://lagatar.in/if-the-fare-is-not-increased-the-truck-owners-will-go-on-strike-from-tomorrow/">भाड़ा

नहीं बढ़ाया गया तो कल से हड़ताल पर जाएंगे ट्रक मालिक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही