Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : निपुण भारत मिशन के तहत कार्यशाला समेत 2 खबरें

Latehar: निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के तहत मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विषय को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया. इसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कविता खलखो, डीपीओ संतोष भगत और जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. मंच संचालन एपीओ मनोज मिश्रा व शिक्षक आशीष पांडेय ने की. मौके पर डीइओ ने कहा कि भारत सरकार द्वारा निपुण भारत योजना की शुरुआत की गई है. आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता ज्ञान को छात्रों तक पहुंचाना इसका लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-people-upset-due-to-power-cut-in-scorching-heat/">रांचीः

भीषण गर्मी में पावर कट से लोग परेशान

योजना बच्चों के विकास के लिए लाभकारी- डीएसई

निपुण योजना के तहत साल 2026-27 तक प्रत्येक बच्चे को तीसरी कक्षा के अंत तक पढ़ने, लिखने एवं अंकगणित को सीखने की क्षमता प्रदान की जाएगी. डीएसई ने कहा कि यह योजना बच्चों के विकास के लिए बहुत कारगर साबित होगा. निपुण भारत योजना के माध्यम से अब बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे. वहीं डीपीओ संतोष भगत ने कहा कि इस योजना से बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा. जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव ने भी इस कार्यक्रम को उत्साहवर्द्धक बताया. कहा कि कक्षा एक से तीसरी कक्षा तक के बच्चों को कौशल विकास के क्षेत्र में विकसित करना है. धन्यवाद ज्ञापन एडीपीओ अनूप केरकेट्टा ने किया. दूसरी खबर

एमएस महाबोधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/uuuu-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Latehar: शहर के आईडीबीआई बैंक के समीप सोमवार को एमएस महाबोधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का निवर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह व संचालक कौशल्या कुमारी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया. इस दौरान पुरोहित त्रिभुवन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया. मौके पर नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि आज डिजिटल का दौर है. इसलिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है. कंप्यूटर के बिना मानव जीवन वर्तमान में अधूरा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे कंप्यूटर का महत्व बढ़ गया है. बिना कंप्यूटर ज्ञान के कोई भी छात्र अपने जीवन मे बेहतर नही कर सकता है. इसलिए सभी बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा प्राप्त करना चाहिए. वहीं संचालक कौशल्या कुमारी ने कहा कि संस्थान बेहद न्यूनतम दर पर कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार युक्त बनाएगा. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-jharkhand-agitator-sangharsh-morcha-blew-the-bugle-of-the-struggle-including-3-news-of-the-district/">लातेहार

: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने संघर्ष का फूंका बिगुल समेत जिले की 3 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही