Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : एआईजीसी का सातवां द्विवार्षिक महाधिवेशन समेत जिला की 2 खबरें

Latehar: रेलवे क्लब, बरवाडीह के सामुदायिक भवन में शुक्रवार को ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल (एआईजीसी) का सातवां पूर्व मध्य रेलवे जोन का द्विवार्षिक महाधिवेशन शुक्रवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीआर सिंह ने संगठन का झंडोत्तोलन कर किया. इसके बाद रेलवे क्लब से एक जुलूस निकाली गयी. जुलूस में काउंसिल के लोगों ने रेल मजदूर एकता जिंदाबाद, रेलवे का निजीकरण बंद करो, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करो आदि के गगनभेदी नारे लगाये. क्षेत्र भ्रमण कर जुलूस पुन: रेलवे क्लब पहुंची. यहां एक सभा का आयोजन किया गया.

रेलवे में निजीकरण का विरोध

सभा का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष बीआर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस के शुक्ला, जोनल अध्यक्ष एएन लाल व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि रेल मजदूरों को उनकी बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है. रेलवे के सभी संगठनों न्यू पेंशन स्कीम का एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं और यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक की ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं कर दिया जाता है. रेलवे के निजीकरण का संगठन पूरजोर विरोध करता है. कार्यक्रम में न्यू पेंशन स्कीम रद्द करने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, रेलवे का निजीकरण व निगमीकरण बंद करने, वर्दी भत्ता पांच हजार से दस हजार रूपये प्रति वर्ष देने व रेलवे में खाली पदों को भरने की मांग की गयी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-is-not-able-to-curb-the-game-of-hubba-dabba-running-openly/">किरीबुरू

: खुलेआम चल रहे हब्बा-डब्बा के खेल पर पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश

अधिवेशन में ये रहे मौजूद

अधिवेशन में जोनल उपाध्यक्ष एके ठाकुर, जोनल सचिव बीएस यादव, जोनल संगठन सचिव प्रवीण कुमार ,मंडल अध्यक्ष जेपी मेहरा, राजेश कुमार, उदय महतो, मृत्युंजय कुमार, एके सिंह, एके ठाकुर, शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार, डीके मिश्रा, सरवर मुस्तफा, केए अंसारी, राजकुमार, निर्णय लकड़ा, अभिमान श्रीवास्तव व उपेंद्र कुमार समेत धनबाद मंडल व अन्य रेल मंडल से गार्ड काउंसिल के सदस्य आदि उपस्थित थे. दूसरी खबर

सरकारी दुकान में बेचता था नकली शराब, मामला दर्ज

लातेहार: गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग व स्थानीय पुलिस ने गत दिनों गारू प्रखंड मुख्यालय के अयोध्या प्रसाद के किराना दुकान में छापेमारी की थी. छापेमारी में दुकान से दस लीटर महुआ शराब, चार लीटर देशी शराब एवं पांच लीटर नकली विदेशी शराब बरामद किया गया था. पुलिस ने मौके पर ही अयोध्या प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस संबंध में पूछे जाने पर उत्पाद अधीक्षक प्रदीप सिन्हा ने बताया कि जब अयोध्या प्रसाद से जब उन्होने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बरवाडीह के शंभू प्रसाद व मुकेश प्रसाद से विदेशी शराब खरीदता था. शंभू प्रसाद व मुकेश प्रसाद बरवाडीह में नकली विदेशी शराब बनाते हैं. वे दोनों लातेहार नवरंग चौक स्थि सरकारी विदेशी शराब की दुकान में बतौर कर्मचारी काम करते हैं और उसी दुकान से सरकारी विदेशी शराब दुकान से नकली शराब बेचा करते थे. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शंभू प्रसाद व मुकेश प्रसाद पर दप्रसं की 45 व 52डी के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें :नीरा">https://lagatar.in/neera-yadav-protested-outside-the-house-protesting-against-the-transfer-of-koderma-mining-institute/">नीरा

यादव ने सदन के बाहर दिया धरना, कोडरमा खनन संस्थान के स्थानांतरण का विरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही