Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत

Latehar: लातेहार जिला के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बुधवार रात नौ बजे की बताई जा रही. स्थानीय लोगों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो युवक अतुल खलखो व अमरदीप टोप्पो महुआडांड़ से अपने घर बेहराटोली जा रहे थे. तभी रास्ते में खड़ी पिकअप वैन में मोटरसाइकल चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे अतुल खलखो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान अमरदीप टोप्पो ने भी दम तोड़ दिया. अतुल खलखो बेहरटोली का रहने वाला था. वह संत जोसेफ विद्यालय में 10 वीं का छात्र था. जबकि अमरदीप टोप्पो बोकारो जिला के गोमिया का रहने वाला था. वह दो दिन पहले अपने ससुराल ग्राम बेहराटोली आया था. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं सड़क पर खड़ी पीकअप वैन को जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/bihar-12-lakh-looted-from-bank-after-killing-home-guard-jawan-in-sonpur/">बिहार

: सोनपुर में होमगार्ड जवान की हत्या कर बैंक से 12 लाख की लूट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही