Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 20 आदिवासी युवक-युवतियां चंडीगढ़ रवाना

Latehar : नेहरू युवा केंद्र, लातेहार एवं सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में चंडीगढ़ में आयोजित आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 20 आदिवासी युवक-युवतियां चंडीगढ़ के ल‍िए रवाना हो गई. शनिवार को सीआरपीएफ के 11वीं बटालियन के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इन युवक-युवतियों को रवाना किया गया. मौके पर कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा क‍ि यह कार्यक्रम गृह मंत्रालय एवं युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाती है. इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय युवाओं को देश की मुख्याधारा से जोड़ना है. उन्हें देश के विभिन्न स्थानों की सांस्कृतिक, सामाजिक व उनकी जीवनशैली को समझने का अवसर प्रदान करना है. इससे इन युवाओं को बाहर की सांस्कृतिक धरोहर का जानने व समझने का मौका मिलता है. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी जुगल किशोर जोशी, उप कमांडेंट धर्मेंद्र कुमार यादव, एनवाईके की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी व जीतेंद्र कुमार पांडेय आदि उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें : न्‍यूजीलैंड">https://lagatar.in/new-zealands-entire-team-piled-on-108-runs-hardik-pandyas-brilliant-catch-going-viral-see/">न्‍यूजीलैंड

की पूरी टीम 108 रन पर ढेर, वायरल हो रहा हार्दिक पंड्या का शानदार कैच, देखें…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही