Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 20 आदिवासी युवा मैसूर के लिए रवाना

Advertisement
Advertisement
Latehar: आगामी छह से 12 फरवरी तक कनार्टक के मैसूर में 15 वीं आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम-2023-24 का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन और नेहरू युवा केंद्र, लातेहार के संयुक्त तत्वावधान में लातेहार जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्रों के 20 युवाओं के दल को मैसूर रवाना किया गया. बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने 11 वीं बटालियन के मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया. इससे पहले आयोजित ब्रीफिंग सेशन में कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि 15 वीं आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना है. उन्हें देश के विभिन्न स्थानों के संपर्क में लाना और वहां सांस्कृतिक, सामाजिक व जीवन शैली को समझने का अवसर प्रदान करना है. ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को वहां की सांस्कृतिक धरोहरों को भी देखने का अवसर प्रदान होता है. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dead-body-of-a-young-man-recovered-from-a-field-in-bengabad-he-had-returned-from-kolkata-2-days-ago-after-working-as-a-laborer/">गिरिडीह

: बेंगाबाद में युवक का शव खेत से बरामद, 2 दिन पहले कोलकाता से मजदूरी कर लौटा था

जिला से 240 युवाओं को कई जगहों पर भेजा जा चुका है

नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने कहा की इससे पहले इस कार्यक्रम के तहत जिले के 240 युवाओं को चंडीगढ, विशाखापटनम, वाराणसी, जम्मू , मुंबई, सूरत, त्रिवेंद्रम, अहमदाबाद, पुणे , भुवनेश्वर एवं हैदराबाद भेजा जा चुका है. ऐसे कार्यक्रमों ने सिर्फ बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है वरन सकारात्मक उर्जा का भी संचार होता है. मौके पर एनवाईके के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रामाशीष चौधरी के अलावा सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन के अन्य अधिकारी व जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-miscreants-of-vikas-tiwari-gang-arrested/">हजारीबाग

: विकास तिवारी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही