Search

 
 
 

लातेहार : दौड़ प्रतियोगिता में सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन विजेता

 
खेलों से होता है शारीरिक व मानसिक विकास : रंधीर झा Latehar: सीआरपीएफ के 214 वीं बटालियन के तत्वावधान में रेंज पलामू अंतर वाहिनी खेल प्रतियोगिता-दो के तहत पांच किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया. पुलिस लाइन मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी रणधीर कुमार झा ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के द्वारा लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. इसमें सीआरपीएफ के जवान बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. खेलों में भाग लेने से जवानों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है. उन्होंने भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की प्रतिबद्धता दुहरायी. बता दें कि परिचालन रेंज पलामू के उप महानिरीक्षक पंकज कुमार के दिशा-निर्देश में आयोजित इस प्रतियोगिता में पलामू रेंज के सीआरपीएफ 11, 112, 172 व 214 बटालियनों की टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में सीआरपीएफ की 214 वीं बटालियन विजेता और 172 वीं बटालियन की टीम उप विजेता रही. अतिथियों ने विजेता खिलाडि़यों को पदक व व शील्ड भेंट कर पुरस्कृत किया. मौके पर सीआरपीएफ के कई अधिकारी व जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-एचईसी">https://lagatar.in/government-wants-to-sell-hec-to-adani-we-will-not-let-this-happen-rahul-gandhi/">एचईसी

को अडानी को बेचना चाह रही सरकार, हम ऐसा होने नहीं देंगे : राहुल गांधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही