Search

 
 
 

लातेहार: 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

 
Latehar: लातेहार में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ. चंदनडीह स्थित प्रज्ञा कुंज से कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमे बतौर मुख्य यजमान देवेंद्र प्रसाद सप्तनीक, पुष्पा वर्मा व अनीता देवी मौजूद रहे. कलश यात्रा शहर के मुख्य पथ से होते हुए थाना चौक से चटनाही स्थित औरंगा नदी तट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सभी कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा शहर के मुख्य पथ होते हुए महायज्ञ स्थल पहुंची. यहां कलशों की स्थापना कर पूजा अर्चना शुरु की गयी.

ये रहे मौजूद

मौके पर राजधनी प्रसाद यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, मुरारी प्रसाद, ध्रुव कुमार पांडेय, संतोष पासवान, लव कुमार तिवारी, अशोक प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, संदीप प्रसाद, जवाहर प्रसाद व बबन पासवान समेत कई लोग शामिल थे. कलश यात्रा में लोगों ने गायत्री मंत्रों का जाप किया. मौके पर मौजूद वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि 24 कुंडीय इस महायज्ञ में शाम में भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा अनुष्ठान में कई संस्कार भी संपन्न कराये जायेंगे. उन्होंने इस अनुष्ठान में लोगों से सपरिवार भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें:  बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-the-queue-of-vehicles-is-getting-longer-on-nh-49/">बहरागोड़ा

: एनएच 49 पर लंबी होती जा रही है वाहनों की कतार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही